बिहार-दरभंगा में बन रही नकली शराब, मशीन-ब्रांडेड पैकिंग के साथ पकड़ी फैक्ट्री
1 min read

बिहार-दरभंगा में बन रही नकली शराब, मशीन-ब्रांडेड पैकिंग के साथ पकड़ी फैक्ट्री

दरभंगा.

दरभंगा में पुलिस ने नामी कंपनी के रैपर में विदेशी टेट्रा पैक शराब बनाने की फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। मौके से पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। वही आरोपी के घर से 210 तैयार ऑफिसर्स चॉइस वाले टेट्रा पैक, 400 खाली रैपर, 400 स्टिकर और सीलिंग मशीन को जब्त किया है। घटनास्थल से अंधेरे का फायदा उठाते हुए बाकी तस्कर भागने में सफल रहे है।

मामला सोनकी थाना क्षेत्र के शहबाजपुर गांव का है। पुलिस का कहना है कि महिला शराब माफिया है। पुलिस का कहना है कि सूचना मिली थी कि शहबाजपुर गांव में नेपाली सहनी के घर नकली विदेशी शराब बनाने का काम चल रहा है। सूचना पर पहुँची सोनकी थाना की पुलिस ने छापेमारी के दौरान नेपाली सहनी की पत्नी रीता देवी को गिरफ्तार कर लिया। महिला की गिरफ्तारी इस वजह से की गई थी क्यों कि उसके घर से 210 तैयार ऑफिसर्स चॉयस की टेट्रा पैक,400 खाली पैक व 400 स्टिकर के साथ टेट्रा पैक सील करने वाली मशीन जब्त किया गया है।

शराब के साथ मिले पैकिंग के सामान
सोनकी थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि मिनी फैक्ट्री में लाल रंग का एक ब्रांडेड विदेशी शराब की 180 मल की टेट्रा पैक तैयार की जाती थी। पुलिस ने वहां से बड़ी संख्या में विदेशी शराब की पैक की गई टेट्रा पैक, शराब भरने के लिए रखी गई खाली टेट्रा पैक बरामद की है। इसके अलावा ब्रांडेड  कंपनी का कई लेवल, एक इलेक्ट्रिक सीलर मशीन, एक स्टेबलाइजर एवं साटने में इस्तेमाल होने वाला एयर फिक्स आदि शराब बनाने का  उपकरण  जप्त किया है।  पुलिस के पहुंचने से पूर्व तस्करों ने तीन चार बाल्टी में रखा हुआ तरल पदार्थ को जमीन में गिरा दिया था। संभवत वह तैयार शराब या स्पिरिट रहा होगा। मौके से नेपाली सहनी की पत्नी रीता देवी को गिरफ्तार कर लिया गया। कई अन्य तस्कर पुलिस को देख वहां से भाग गया। पुलिस ने मिनी फैक्ट्री से तैयार शराब की 210 टेट्रा पैक, 400 खाली टेट्रा पैक, प्रतिष्ठित कंपनी का 400 स्टीकर, 75 पीस एयर फिक्स बरामद किया । थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले को लेकर सात अन्य लोगों पर नामजद प्रार्थमिकी  दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *