छत्तीसगढ़-जांजगीर चांपा में नौकरी लगवाने के बहाने युवती को बुलाया घर, जबरन बनाए शारीरिक संबंध
1 min read

छत्तीसगढ़-जांजगीर चांपा में नौकरी लगवाने के बहाने युवती को बुलाया घर, जबरन बनाए शारीरिक संबंध

जांजगीर चांपा.

जांजगीर चांपा जिले में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी सूर्यकांत कश्यप को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक अन्य आरोपी फरार है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवती ने 15 अक्तूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पढ़ाई के साथ नौकरी की तलाश कर रही थी।

इस बीच सूर्यकांत कश्यप से मुलाकात होने पर अच्छी कंपनी में नौकरी लगवाने की बात कही और अपने घर बुलाया था। इस बीच जबरदस्ती करते हुए कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया और मोबाइल में वीडियो भी रिकॉर्ड किया। सूर्यकांत कश्यप ने जो वीडियो बनाया था, उसे अपने साथी को बताकर डरा धमकाकर ब्लेकमेल करने लगा। इस दौरान वीडियो को वायरल करने की धमकी देते हुए दबाव बनाकर फिर से दुष्कर्म किया। सिटी कोतवाली थाने में मामला दर्ज कर पता तलाश की जा रही थी। इस बीच सूचना मिली कि सूर्यकांत कश्यप अपने गांव तागा में होने पर घेरा बंदी कर पकड़ा गया। पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया, जिसे शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। वहीं, एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *