छत्तीसगढ़-कोंडागांव की विधायक लता उसेंडी ने स्थगित कराया शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण, संगठनों ने जताई खुशी
1 min read

छत्तीसगढ़-कोंडागांव की विधायक लता उसेंडी ने स्थगित कराया शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण, संगठनों ने जताई खुशी

कोंडागांव.

कोंडागांव विधायक और भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी की पहल का असर छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण पर देखने को मिला है। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा की जिला इकाई द्वारा लंबे समय से युक्तियुक्तकरण नीतियों का विरोध किया जा रहा था। शिक्षक संघर्ष मोर्चा के जिला पदाधिकारियों ने वन टू वन युक्तियुक्तकरण की विसंगतियों को लेकर विधायक लता उसेंडी से चर्चा की थी।

विधायक उसेंडी ने शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए 27 अगस्त 2024 को मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस मामले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया था। इसके बाद 28 अगस्त 2024 को शिक्षा सचिव ने समस्त शैक्षिक संगठनों के साथ बैठक आयोजित की। इस बैठक में शिक्षक संगठनों ने युक्तियुक्तकरण की विसंगतियों को जोरदार तरीके से रखा। बैठक के बाद सरकार ने युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया। इस फैसले से शिक्षक संगठनों में प्रसन्नता की लहर दौड़ गई है, और उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और लता उसेंडी का आभार व्यक्त किया है। इस फैसले से शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *