मदिरा दुकानों के आसपास साफ सफाई ना रखने एवं दुकानों के पास अवैध मदिरापान पर चला आबकारी का डंडा ,,,,
1 min read

मदिरा दुकानों के आसपास साफ सफाई ना रखने एवं दुकानों के पास अवैध मदिरापान पर चला आबकारी का डंडा ,,,,

भोपाल
 मदिरा दुकानों के विरुद्ध बनाए 6 प्रकरण

कलेक्टर भोपाल श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह के आदेश पर सहायक आबकारी आयुक्त भोपाल श्री दीपम रायचूरा के मार्गदर्शन में  कंट्रोलर भोपाल एच. एस .गोयल के नेतृत्व में आज भोपाल की दर्जनभर दुकानों के आसपास साफ सफाई सुनिश्चित कराने एवं मदिरा दुकानों के आसपास मदिरापान किए जाने के विरुद्ध कार्यवाही की गई । मदिरा दुकान करोंद चौराहा, भानपुर, गांधीनगर, लालघाटी,अयोध्या नगर, गोविंदपुरा,नयापुरा ,पिपलानी , के विरुद्ध दुकानों पर साफ सफाई ना रखें जाने वावत विभागीय प्रकरण दर्ज किए साथ ही मौके पर साफ सफाई भी करवाई गई एवं दुकानों के बाहर डस्टबीन रखवाए गए। वहीं इन दुकानों के आसपास मदिरापान करने वालों पर 19 प्रकरण दर्ज किए । ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को मद्देनजर मदिरा दुकानों के आसपास साफ सफाई रखे जाने हेतु सभी लाइसेंसियों को निर्देशित किया गया है।
  श्री गोयल ने बताया यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *