इलाहाबाद हाई कोर्ट में सुनवाई टली, ज्ञानवापी वजूखाना के ASI सर्वे मामले में बढ़ा इंतजार
1 min read

इलाहाबाद हाई कोर्ट में सुनवाई टली, ज्ञानवापी वजूखाना के ASI सर्वे मामले में बढ़ा इंतजार

प्रयागराज
वाराणसी में ज्ञानवापी परिसर स्थित वजूखाना के भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) से साइंटिफिक सर्वेक्षण की मांग पर इलाहाबाद हाई कोर्ट में सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी। भोजनावकाश के बाद दोपहर दो बजे न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल की पीठ को यह मामला सुनना था। ‌श्रृंगार गौरी मामले में राखी सिंह ने सिविल पुनरीक्षण याचिका दायर की है। उनके अधिवक्ता सौरभ तिवारी ने बताया कि कोर्ट 11 बजे उठ गई। अब सप्ताह भर बाद सुनवाई संभावित है।

SC के आदेश का हवाला देते हुए अर्जी हो गई थी खारिज
वाराणसी जिला अदालत ने वुजूखाना में सर्वे की मांग वाली अर्जी सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए अर्जी खारिज कर दी थी। इसे ही चुनौती दी गई है। पिछली सुनवाई 22 अगस्त को हुई थी। अंजुमन इंतेज़ामिया कमेटी ने आपत्ति दायर की थी।  मंदिर पक्ष को कोर्ट ने दो सप्ताह का समय दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *