आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर तड़के भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत
1 min read

आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर तड़के भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत

 फिरोजाबाद

शिकोहाबाद के नसीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आगरा लखनऊ एक्सप्रेस पर बुधवार सुबह साढ़े चार बजे प्रयागराज कुंभ से वापस दिल्ली जा रहे कार सवार की गाड़ी माइल स्टोन 52.600  किलोमीटर पर आगे चल रहे किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई।  इस हादसे में कार में सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । घायलों को पुलिस ने जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहीं मृतकों के शवों को फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भिजवाया है।
 
मृतकों के नाम

1. कुणाल पुत्र  स्व० इनर देव सिंह  35 वर्ष
2. रंजीत पुत्र रविंद्र 45 वर्ष
3. प्रेमलता कुमारी पुत्री रंजीत  20 वर्ष
निवासीगण आजादपुर थाना नॉर्थ वेस्ट दिल्ली

घायलों के नाम
1. चालक माधव पुत्र ओमेश्वर सैनी निवासी ग्राम बडसू थाना रतनपुरी जिला मुजफ्फरनगर यूपी
2. रूपा देवी पत्नी कुणाल निवासी आजादपुर थाना नॉर्थ वेस्ट दिल्ली
3. रीता देवी पत्नी रंजीत निवासी आजादपुर थाना नॉर्थ वेस्ट दिल्ली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *