झारखंड-रांची रिम्स में महिला से रेप, आरोपी सैप जवान को पकड़कर भेजा जेल
1 min read

झारखंड-रांची रिम्स में महिला से रेप, आरोपी सैप जवान को पकड़कर भेजा जेल

रांची।

झारखंड के रिम्स अस्पताल में एक महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है। एक सैप जवान पर यह आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में घटी। पीड़िता अपने पति को लेकर इलाज के लिए अस्पताल आई थी।

यह घटना बेहद शर्मनाक है। रिम्स अस्पताल में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी एक सैप जवान है। ये अस्पताल झारखंड का सबसे बड़ा सरकारी हॉस्पिटल है।

अटेंडेंट से कॉन्सटेबल पर रेप का आरोप
बरियातू थाना क्षेत्र स्थित राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। चतरा की रहने वाली महिला अपने पति के साथ दवा लेने के लिए रिम्स आई थी। देर रात हो जाने की वजह से पति-पत्नी रिम्स परिसर में ही रुक गए। लेकिन गुरुवार की देर रात महिला के साथ एक सैप के जवान ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

आरोपी सैप जवान को जेल भेज दिया गया
इस मामले की जानकारी के बाद महिला के पति ने बरियातू थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। जिसके बाद बरियातू थाना पुलिस ने आरोपी जवान संतोष कुमार बारला को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद आरोपी जवान को जेल भी भेज दिया गया।

पति के साथ रिम्स आई थी महिला
जानकारी के मुताबिक महिला अपने पति के साथ रिम्स में इलाज के बाद दवा लेने आई थी। लेकिन देर रात हो जाने के बाद दोनों पति-पत्नी रिम्स परिसर में ही सो गए थे। इसी दौरान सैप जवान ने महिला को बहला फुसलाकर फायदा उठाया। सैप के जवान संतोष कुमार बारला महिला को रिम्स की छत पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। फिलहाल इस पूरे मामले की पुलिस तफ्तीश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *