आठ करोड से अधिक श्रद्धालु लगा चुके हैं महाकुंभ में पवित्र डुबकी
1 min read

आठ करोड से अधिक श्रद्धालु लगा चुके हैं महाकुंभ में पवित्र डुबकी

महाकुंभनगर
पतित पावन गंगा,श्यामल यमुना और अदृश्य सरस्वती नदियों की संगम स्थली तीर्थराज प्रयागराज में महाकुंभ के अवसर पर अब तक आठ करोड़ से अधिक श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं।
अधिकृत सूत्रों ने सोमवार को बताया कि रविवार शाम तक महाकुंभ के मौके पर त्रिवेणी में आठ करोड़ 26 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान किया है। रविवार को 12 लाख 79 हजार श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगायी है। संगम की रेती पर दस लाख से अधिक श्रद्धालु कल्पवास कर रहे हैं।
उन्होने बताया कि महाकुंभनगर जिला प्रशासन 29 जनवरी को मौनी अमावस्या पर्व के अवसर पर दस करोड़ श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना के मद्देनजर तैयारी कर रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *