NIT रायपुर का 15वां दीक्षांत समारोह आज,  इसरो के पूर्व चेयरमैन को दी जाएगी डॉक्टरेट की मानद उपाधि
1 min read

NIT रायपुर का 15वां दीक्षांत समारोह आज, इसरो के पूर्व चेयरमैन को दी जाएगी डॉक्टरेट की मानद उपाधि

रायपुर

राजधानी रायपुर स्थित नेशनल इंस्टिट्यूट और टेक्नोलॉजी NIT का आज 15वां दीक्षांत समारोह है. इस समारोह में खास बात यह है कि NIT रायपुर पहली बार डॉक्टरेट की मानद उपाधि देने जा रही है. यह उपाधि ISRO के पूर्व चेयरमैन डॉ. एस सोमनाथ को अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी में उत्कृष्ट योगदान के लिए दी जाएगी.

NIT के दीक्षांत समारोह में आज 1319 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जाएगी, जिनमें से 27 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा. इस समारोह के लिए प्रबंधन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और विद्यार्थियों में अलग ही उत्साह देखा जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *