Pushpa 2 Day 35: हिंदी में बुलेट ट्रेन बनी पुष्पा 2, रिकॉर्ड तोड़ कर रहा कमाई
1 min read

Pushpa 2 Day 35: हिंदी में बुलेट ट्रेन बनी पुष्पा 2, रिकॉर्ड तोड़ कर रहा कमाई

नई दिल्ली
पुष्पा 2 को बॉक्स ऑफिस पर रोकना अब असंभव सा हो गया है। अल्लू अर्जुन की पैन इंडिया रिलीज को सिनेमाघरों में आए 35 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन फिल्म के लिए लोगों में दीवानगी कम होने की जगह बढ़ती जा रही है। दुनियाभर में सफलता का परचम लहराने वाली इस फिल्म का ओरिजिनल भाषा तेलुगु में कलेक्शन लाखों में आ चुका है, लेकिन डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस ये मूवी हिंदी में रुकने का नाम ही नहीं ले रही है।

वरुण धवन की बेबी जॉन (Baby John) और नाना पाटेकर की वनवास भी इस फिल्म को हिंदी में टस से मस नहीं कर सके, उल्टा पुष्पा 2 ही इन दो फिल्मों का खाता क्लोज करने के बेहद करीब पहुंच चुकी है। 2024 की फिल्मों के लिए ही नहीं, अब अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2, 2025 की फिल्मों पर भी ग्रहण लगाने की तैयारी में जुट चुकी है, क्योंकि रिलीज के 35वें दिन बुधवार को फिल्म ने हिंदी भाषा में एक बेहतरीन कमाई कर ली है।

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की पुष्पा 2 की ओपनिंग हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 70 करोड़ से हुई थी। 11 दिनों तक फिल्म की कमाई सिंगल डे पर 50 करोड़ से ऊपर रही। धीरे-धीरे बीतते वक्त के साथ मूवी की कमाई कम जरूर हुई, लेकिन अन्य फिल्मों के मुकाबले पुष्पा 2 ने हर दिन 32 दिनों तक 3 करोड़ से ज्यादा का हर रोज कलेक्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *