बलरामपुर में स्कूली छात्रों को बनाया मजदूर, धान खरीदी केंद्र पर कराई हमाली
1 min read

बलरामपुर में स्कूली छात्रों को बनाया मजदूर, धान खरीदी केंद्र पर कराई हमाली

बलरामपुर

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में स्कूली छात्रों को मजदूरी कराने का शर्मनाक मामला सामने आया है. जहां चंद पैसों का लालच देकर स्कूली छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है. जिन हाथों में किताबें होनी चाहिए उन हाथों से हमाली का काम कराया जा रहा है.  

यह पूरा मामला बलरामपुर जिले के शासकीय धान खरीदी केंद्र वाड्रफनगर का है. जानकारी के मुताबिक, स्कूली छात्राओं को परीक्षा के समय पैसे का लालच देकर काम करने के लिए बुलाया गया. ये छात्राएं कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में 7वीं, 9वीं और 11वीं कक्षा में पढ़ती हैं. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *