गरीब रथ एक्सप्रेस में उठने लगा धुआं, चलती ट्रेन से कूदे यात्री,  35 मिनट तक रुकी रही ट्रेन
1 min read

गरीब रथ एक्सप्रेस में उठने लगा धुआं, चलती ट्रेन से कूदे यात्री, 35 मिनट तक रुकी रही ट्रेन

रांची

दिल्ली से रांची जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12878) में सवार यात्रियों में उस वक्त हड़कंप मच गया जब ट्रेन की जी-5 बोगी से अचानक धुआं उठने लगा। धुआं उठता देख यात्री घबरा गए और चलती ट्रेन से कूद गए।

यह हादसा गाजियाबाद और खुर्जा के बीच हुआ। ट्रेन की जी-5 बोगी से अचानक धुआं उठता देख यात्री घबरा गए और चलती ट्रेन से अपने सामान के साथ कूद गए जिससे उन्हें गंभीर चोटें लगी है। टीटी ने गार्ड और लोको पायलट को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद ट्रेन को रोका गया। ट्रेन रुकने के बाद रेलवे कर्मचारियों ने कोच की जांच की।

इस दौरान लगभग 35 मिनट तक डरे और सहमे यात्री पटरी के किनारे खड़े रहे। कोच में आई खराबी को ठीक कर लिया गया जिसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली और ट्रेन में बैठे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *