जम्मू-कश्मीर: रियासी बस हमले से जुड़े मामले में सात स्थानों पर एनआईए की रेड
श्रीनगर रियासी बस हमले से संबंधित मामले में शुक्रवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जम्मू-कश्मीर में सात अलग-अलग ठिकानों पर रेड डाली। यह छापेमारी उन स्थलों पर की गई है जो हाइब्रिड आतंकवादियों और ओवर-ग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) से जुड़े हैं। एनआईए की टीम ने शुक्रवार सुबह विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर तलाशी अभियान शुरू किया। […]
