इस तरह अपनी बेबी गर्ल का अटेंशन पाने की कोशिश करते हैं वरुण धवन, शेयर की वीडियो
1 min read

इस तरह अपनी बेबी गर्ल का अटेंशन पाने की कोशिश करते हैं वरुण धवन, शेयर की वीडियो

मुंबई,

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने अपनी बेबी गर्ल की झलक शेयर की। इसमें वो बेटी को अपनी तरफ आकर्षित करने की कोशिश करते देखे जा सकते हैं। वरुण ने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की, जिसमें वह मुंह से पॉप की आवाज निकालते हुए दिख रहे हैं। क्लिप के ऊपर उन्होंने लिखा, “अपनी बच्ची का अटेंशन अपनी ओर खींचने की कोशिश कर रहा हूं।” वहीं कैप्शन में वरुण ने “हाय” का इमोजी शेयर किया। वरुण और नताशा ने जनवरी 2021 में अलीबाग में शादी की थी। वरुण और नताशा बचपन के दोस्त हैं।

दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर 24 जनवरी 2021 को अलीबाग में शादी की। नताशा दलाल पेशे से फैशन डिजाइनर हैं। 4 जून को वरुण ने इंस्टाग्राम के जरिए बेटी पैदा होने की खुशी शेयर की थी। उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उनके पेट बीगल जॉय ने ई-कार्ड पकड़ा हुआ था और उस पर लिखा था: “वेलकम लिटिल सिस्टर… 3 जून 2024।” एक्टर ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “हमारी बेटी आई है। मां और बच्चे को शुभकामनाएं देने के लिए धन्यवाद।

हरे राम, हरे राम, राम राम हरे हरे, हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे।” वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण अब से पहले नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित रोमांटिक ड्रामा ‘बवाल’ में नजर आए थे, जिसमें जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में थीं। उन्होंने हॉरर कॉमेडी ‘मुंज्या’ में भी कैमियो किया था। वह अब ‘बेबी जॉन’ में मुख्य भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं, जिसे ए कलीस्वरन ने निर्देशित किया है और जियो स्टूडियो द्वारा निर्मित एक एक्शन ड्रामा है। इसमें कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी, जैकी श्रॉफ और सान्या मल्होत्रा भी हैं। वरुण के अपकमिंग प्रोजेक्ट में ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ और ‘सिटाडेल: हनी बनी’ भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *