शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राम लपटा  थाना जैतहरी में  आयोजित किया गया ट्रेफिक अवेयरनेस कार्यक्रम
1 min read

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राम लपटा थाना जैतहरी में आयोजित किया गया ट्रेफिक अवेयरनेस कार्यक्रम

अनूपपुर
 आम जन में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाकर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से स्कूली /कालेज के छात्र-छात्राओं के बीच यातायात पुलिस द्वारा अधिक से अधिक ट्रेफिक अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।

 इसी क्रम मे आज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राम पोस्ट लपटा ब्लॉक जैतहरी अनूपपुर मे  छात्र-छात्राओं के बीच ट्रेफिक अवेयरनेस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें यातायात प्रभारी  ज्योति दुबे द्वारा बच्चो को ट्रैफिक सिग्नल, रोड साइन ,रोड मार्किंग ,सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति एवं कारण, सड़क पर पैदल चलते समय सावधानियां ,राइट ऑफ वे, गुड सेमोरिटन योजना, पीड़ित प्रतिकर योजना, लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया आदि के विषय में प्रेजेंटेशन एवं शॉर्ट मूवी के माध्यम से विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में लगभग 156 छात्र-छात्राएं , विद्यालय के शिक्षक, यातायात प्रभारी ज्योति दुबे, जितेंद्र सिंह, गणेश यादव,  उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *