धारा 370 को हटाये जाने का फायदा तब होगा, जब भगाये गए कश्मीरी पंडियों को फिर से वहां बुलाया जाय: जैन
1 min read

धारा 370 को हटाये जाने का फायदा तब होगा, जब भगाये गए कश्मीरी पंडियों को फिर से वहां बुलाया जाय: जैन

– जाति के आधार पर नहीं गरीबी के आधार पर आरक्षण मिलना चाहिए

नई दिल्ली

धारा 370 को हटाये जाने का फायदा तब होगा जब कश्मीर से भगाये गए कश्मीरी पंडितों को फिर से वहां बुलाया जाय और उनकी जमीन दिलवाई जाए। यह बात वीर जनशक्ति पार्टी (वीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मणीन्द्र जैन ने प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कांफ्रेस में कही। उन्होंने कहाकि पार्टी अगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारेगी।

दिल्ली प्रदेश के सदस्य पवन शर्मा ने एमडीसी के 80 फीसद बच्चों को देखने की समस्या है। यह एक गंभीर समस्या है, जिसका समाधान किया जाना चाहिए। जिनके कंधे पर भविष्य की जिम्मेदारी पड़ने वाली है अगर उसकी नजर ही कमजोर होगी तो फिर देश का भविष्य क्या होगा। श्री जैन ने कहाकि आरक्षण जाति के आधार पर नहीं होना चाहिए, बल्कि गरीबी के आधार पर होनी चाहिए। डॉ. मणीन्द्र जैन ने कहा कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य ‘ जीओ और जीने दो‘ का है, इसी के तहत हम हर भारतवासी को स्वावलंबी और समृद्ध बनाने का लक्ष्य तैयार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के राजनीति में युवाओं और अच्छे लोगों को प्रवेश कराके ही वर्तमान में गिरते राजनीतिक स्तर के माहौल ठीक किया जा सकता है। इस अवसर पर पार्टी की ओर से संकल्प पत्र भी जारी किया गया। जिसका स्लोगन है ‘करने कराने के लिए कटिबद्ध है, एवं वचनवद्ध है‘।

श्री जैन के कहा कि हम लोग गांव गांव में छोटे छोटे उद्योग लगाने की योजना पर काम कर है। उन्होंने कहाकि जब युवाओं को रोजगार मिलेगा तभी देश प्रगति करेगी। हमारा किसी भी पार्टी से कोई बैर नहीं है। हमारा एक ही मकसद है देश की प्रगति और सनातन धर्म की रक्षा। प्रेस कांफ्रेस में धरणोन्द्र कुमार जैन राष्ट्रीय सचिव, महेंद्र तुरखिया राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, सुकृति जैन राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, विशन सिंह राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, एच.एन.शर्मा राष्ट्रीय मार्गदशर्क, विपिन गुप्ता राष्ट्रीय मार्गदशर्क, आर.के.त्रिवेदी अध्यक्ष, पूर्वी उत्तरप्रदेश, सुदेश जैन संयोजक दिल्ली प्रदेश, प्रदुमन जैन सदस्य दिल्ली प्रदेश, पवन शर्मा सदस्य दिल्ली प्रदेश, पुष्पेंद्र मलिक सदस्य दिल्ली प्रदेश एवं डॉ.इन्दुजैन मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *